BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
OMICRON Variant: WHO ने कोरोना वायरस के वैरिएंट को 'ओमीक्रॉन' दिया नाम, चेतावनी जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 27, 2021

OMICRON Variant: WHO ने कोरोना वायरस के वैरिएंट को 'ओमीक्रॉन' दिया नाम, चेतावनी जारी



OMICROM Variant: साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है. साउथ अफ्रीका (Corona Virus South Africa Variant) के बाद कुछ और देशों में इस वायरस के मरीज मिले हैं. कोरोना के इस नए वैरिएंट को ओमीक्रॉन (Omicron) नाम दिया गया है. अब इस वैरिएंट को ओमीक्रॉन (Corona Virus New Variant Omicron) नाम से जाना जायेगा. इस वैरिएंट को लेकर WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने चेतावनी भी जारी कर दी है. WHO ने कहा कि ये नया वैरिएंट बेहद तेजी से फैलता है. WHO ने इसे बेहद चिंताजनक करार दिया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक सलाहकार समिति ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए प्रकार को ‘बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक प्रकार’ करार दिया है और ग्रीक वर्णमाला के तहत इसे ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है.

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा यह घोषणा पिछले कुछ महीनो में वायरस के नए प्रकार के वर्गीकरण में पहली बार की गई है. इसी वर्ग में कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार को भी रखा गया था जिसका प्रसार दुनियाभर में हुआ था. कई दिनों बाद ऐसा हुआ है कि कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट ने लोगों को फिर से डरा दिया है. दुनिया के कई देशों ने इसे लेकर बेहद सतर्कता बरतनी जारी कर दी है. भारत भी इसे लेकर अलर्ट है. और गाइडलाइन जारी कर चुका है.

No comments:

Post a Comment